Kangana Ranaut ने खरीदी 3.81 करोड़ की लग्जरी कार, ‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज विवादों में

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री Kangana Ranaut अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी‘ के साथ-साथ अब एक नई लग्जरी कार खरीदने की वजह से भी सुर्खियों में हैं। कंगना ने हाल ही में लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी LWB खरीदी है, जिसकी कीमत मुंबई में करीब 3.81 करोड़ रुपये है। यह 5-सीटर लग्जरी कार है, जिसे कंगना ने अपने भतीजे अश्वत्थामा के साथ शोरूम से लिया। कार के साथ कंगना की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज विवादों में फंसी

फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज विवादों में फंसी

Kangana Ranaut की फिल्म ‘इमरजेंसी‘, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन सिख संगठनों द्वारा फिल्म में सिख समुदाय को गलत तरीके से दिखाने के आरोपों के चलते इसकी रिलीज रोक दी गई। इसके बाद सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी। हालांकि, अब सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट तो दे दिया है, लेकिन इसमें 13 बदलाव करने की शर्त रखी गई है।

आपातकाल पर आधारित फिल्म

फिल्म ‘इमरजेंसी‘ की कहानी 1975 में भारत में लगे आपातकाल पर आधारित है। सेंसर बोर्ड की ओर से शर्तें पूरी करने के बाद ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

और पढ़ें

Exit mobile version