Haryanvi Song: Ruchika Jangid और गोरी नागोरी का नया हरियाणवी गाना ‘ढुंगे पे कबूतर’ हुआ रिलीज, देखें धमाकेदार डांस

Haryanvi Song: प्रेमियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। रुचिका जांगिड़ का नया गाना ‘ढुंगे पे कबूतर’ मंगलवार, 20 फरवरी को रिलीज हो गया है। इस गाने में रुचिका जांगिड़ और सुभाष फौजी की आवाज का जादू और गोरी नागोरी का धमाकेदार डांस एक साथ देखने को मिल रहा है।

गाने की विशेषताएं

रुचिका जांगिड़, जो ‘बदली बदली लागे’, ‘बालम’ और ‘कोको कोला’ जैसे हिट हरियाणवी गानों से अपनी पहचान बना चुकी हैं, ने इस नए गाने में भी अपनी दिलकश आवाज का जादू बिखेरा है। ‘ढुंगे पे कबूतर’ गाने को यूट्यूब चैनल ‘टी-सीरीज हरियाणवी’ पर रिलीज किया गया है। इस गीत के बोल प्रह्लाद फांगा ने लिखे हैं और म्यूजिक आरके क्रू ने कंपोज किया है। गाने में कोरियोग्राफी बंटी ने की है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Ruchika Jangid और गोरी नागोरी का नया हरियाणवी गाना ‘ढुंगे पे कबूतर’ हुआ रिलीज, देखें धमाकेदार डांस

Ruchika Jangid और गोरी नागोरी का नया हरियाणवी गाना ‘ढुंगे पे कबूतर’ हुआ रिलीज, देखें धमाकेदार डांस

गोरी नागोरी का धमाकेदार डांस

इस गाने की खास बात यह है कि इसमें गोरी नागोरी अपनी कमरतोड़ डांस मूव्स से सभी को मदहोश कर रही हैं। गाने की शुरुआत एक ग्रैंड महफिल से होती है, जहां गोरी नागोरी लहंगा चोली में आते ही बिजली की फुर्ती से डांस करने लगती हैं। गाने में वह कहती हैं, ‘नाचूंगी मैं भी तो होले परे, ढुंगे पे कबूतर गुटर गू करे।’ इसके बाद सुभाष फौजी की आवाज आती है, जो गोरी के ठुमकों की तारीफ करते हुए कहते हैं कि ‘तेरे यौवन पे जयपुर का तड़का लगा… ढुंगे कबूतर गुटर गू करे।’

फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन

इस गाने के रिलीज के साथ ही फैंस के लिए डबल सेलिब्रेशन जैसा माहौल बन गया है। रुचिका जांगिड़ की आवाज और गोरी नागोरी के डांस का यह मेल फैंस को खूब पसंद आ रहा है। गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे बार-बार देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

गाना देखे और बताएं अपनी राय

हरियाणवी डांस और म्यूजिक के शौकीनों को यह गाना जरूर पसंद आएगा। गोरी नागोरी का अंदाज और उनका डांस इस गाने को सोने पर सुहागा बना देता है। आप भी इस धमाकेदार गाने का मजा लें और हमें कॉमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको यह गाना कैसा लगा।

और पढ़ें

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version