‘TMKOC तारक मेहता…’ के जेठालाल का नाम सुनते ही बबीता जी का मूड हुआ खराब

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah(TMKOC): ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के जेठालाल और बबीता जी की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इन दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैंस को बहुत पसंद है। लेकिन हाल ही में, जब मुनमुन दत्ता अपनी मां के साथ स्पॉट हुईं, तो जेठालाल का नाम सुनकर उन्होंने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया कि लोग हैरान रह गए।

पैपराजी ने मुनमुन दत्ता से की मजाक

मुनमुन दत्ता, जो इस शो में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं, हाल ही में अपने बर्थडे के मौके पर मां के साथ नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे मजाक में कहा कि बर्थडे पर जेठालाल जी को जरूर बुलाइएगा। यह सुनते ही मुनमुन का मूड अचानक खराब हो गया और उनके चेहरे पर नाराजगी के भाव दिखने लगे। उन्होंने तुरंत कहा, “अरे भाई… कभी तो रहने दो। शो अलग है और रियल लाइफ अलग है।” इसके बाद मुनमुन ने अपनी मां के साथ खड़े होकर फोटो खिंचवाई।

फैंस ने किया रिएक्ट

मुनमुन दत्ता के इस वीडियो पर फैंस ने जमकर रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, “जहां बबीता जी, वहां जेठालाल।” एक अन्य फॉलोअर ने लिखा, “जेठालाल खुश हो जाएगा, ये वीडियो देखकर।” एक और यूजर ने कमेंट किया, “जेठालाल सोच रहा होगा, ठुकराकर मेरा इंतकाम देखेगी।”

पुराने सितारों की कमी

‘तारक मेहता’ शो में अब पुराने सितारे बहुत कम बचे हैं। ज्यादातर पुराने कलाकारों ने शो छोड़ दिया है और उनकी जगह नए सितारे आ गए हैं। खासकर दयाबेन, यानी दिशा वकानी के शो छोड़ने के बाद से अभी तक उनकी जगह कोई भी नहीं आया है। यह शो टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है।

और खबरें पढ़ें

Scroll to Top