Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के भिड़े छोड़ रहे हैं शो? हो गया खुलासा

टीवी का प्रसिद्ध शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah हाल ही में कलाकारों की शो से एग्जिट की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में रहा है। इस शो के दर्शक इन अफवाहों से चिंतित हैं कि कई प्रमुख कलाकार शो को अलविदा कह सकते हैं। हाल ही में, शो में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह के शो छोड़ने की खबरें आईं, और इसके बाद अब्दुल यानी शरद सांकला के शो छोड़ने की भी अटकलें थीं। लेकिन अब एक नया नाम इस विवाद में शामिल हो गया है – आत्माराम तुकाराम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चांदवड़कर।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मंदार चांदवड़कर भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ सकते हैं और इस शो की पोल खोलने वाले हैं। एक वीडियो में यह भी दावा किया गया कि दया भाभी भी शो का हिस्सा नहीं रहेंगी और मंदार भी शो छोड़ रहे हैं।

मंदार चांदवड़कर ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने दर्शकों को जन्माष्टमी की बधाई दी और अफवाहों को गलत बताते हुए स्पष्ट किया कि वह शो नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत जानकारी से वह दुखी हैं और यह अफवाहें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

मंदार चांदवड़कर ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “दोस्तों, कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें और इन्हें फैलाने से बचें। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 2008 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। मैं बस यही सच बताना चाहता था। आप सभी को ढेर सारा आभार और प्यार।”

उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि मंदार चांदवड़कर शो का हिस्सा बने रहेंगे और दर्शकों को आगे भी उनके किरदार का आनंद मिलता रहेगा।

और पढ़ें

Scroll to Top