Begusarai: भारत बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे भीम आर्मी और संघ संगठनों के लोग, एनएच 31 जाम

Begusarai में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला, जहां भीम आर्मी समेत कई संघ संगठनों के कार्यकर्ता बुधवार सुबह से ही सड़कों पर उतरे और शहर के पावर हाउस चौक पर एनएच 31 को जाम कर दिया।

बंद समर्थक झंडा-बैनर के साथ एनएच 31 पर जमा हो गए और सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर जाम लगा दिया। यह बंद सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर और अपवर्गीकरण के फैसले के खिलाफ किया गया है। बंद समर्थक क्रीमी लेयर को वापस लेने और कोलेजियम सिस्टम को बंद करने की मांग कर रहे हैं।

सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

Scroll to Top