Bihar: बक्सर में हाई वोल्टेज ड्रामा, जीविका दीदियों ने बीच सड़क पर नोडल अधिकारी को पीटा, वीडियो वायरल

Bihar के बक्सर जिले के नया भोजपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जीविका दीदियों ने नोडल पदाधिकारी की जमकर पिटाई कर दी।

यह मामला तब शुरू हुआ जब जीविका दीदियां महदह में बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। नोडल अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इससे नाराज होकर जीविका दीदियों ने पहले उन्हें वीडियो बनाने से मना किया, लेकिन अधिकारी के न मानने पर सभी प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और बीच सड़क पर उनकी पिटाई कर दी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

इस दौरान सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है, और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

और पढ़ें

Scroll to Top