Bihar Shocker: मसौढ़ी में प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत! दो छात्रों को घर बुलाकर अश्लील हरकत के आरोप में गिरफ्तार

Bihar Shocker: मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्राचार्य को दो छात्रों के साथ यौन दुराचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि प्राचार्य ने सोमवार को किसी कार्य के बहाने दोनों छात्रों को अपने आवास पर बुलाया, जहां उसने उनके साथ गंदी हरकत की।

छात्रों ने घर पहुंचकर यह बात परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत मसौढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

Exit mobile version