Bihar: लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इस बार 1929 पदों पर भर्ती की घोषणा की है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, और अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए उम्मीदवारों को चुना जाएगा। यह BPSC के इतिहास की सबसे बड़ी वैकेंसी मानी जा रही है। 17 विभागों में अधिकारी नियुक्त करने के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिप्टी कलेक्टर के 200 पद और डीएसपी के 136 पद भरे जाएंगे।
BPSC में 1929 पदों पर भर्ती, जानें किसके लिए कितने पद आरक्षित
इस बार BPSC के 1929 पदों में से 799 पद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए, 604 पद महिलाओं के लिए, 34 पद स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लिए और 66 पद विकलांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे।
यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
BPSC 70वीं वैकेंसी 2024: विभागवार पदों का विवरण
- डिप्टी कलेक्टर (बिहार प्रशासनिक सेवा): 200 पद
- डीएसपी (बिहार पुलिस सेवा): 136 पद
- राज्य कर आयुक्त (बिहार वित्त सेवा): 168 पद
- विभिन्न विभागों में: 174 पद
- ग्रामीण विकास पदाधिकारी (बिहार ग्रामीण विकास सेवा): 393 पद
- राजस्व पदाधिकारी (बिहार राजस्व सेवा): 287 पद
- आपूर्ति निरीक्षक (बिहार आपूर्ति सेवा): 233 पद
- एससी-एसटी कल्याण विभाग में ब्लॉक कल्याण अधिकारी: 125 पद
- विभिन्न सरकारी विभागों में: 213 पद
लेवल-9 और लेवल-7 पदों का विवरण
इन भर्तियों में डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, राज्य कर आयुक्त और विभिन्न विभागों के 174 पद लेवल-9 के तहत आते हैं। वहीं, ग्रामीण विकास पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, एससी-एसटी ब्लॉक कल्याण अधिकारी और अन्य विभागों के 213 पद लेवल-7 के तहत शामिल हैं।
इस बार की BPSC वैकेंसी उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो सरकारी सेवा में उच्च पदों पर अपनी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।