Munger Fire: मसूमगंज बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में तीन दुकानें जलकर राख, लाखों का नुक्सान

Munger Fire: मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के मसूमगंज बाजार में बीती देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस आग में कपड़ा दुकान, मोबाइल दुकान, ब्यूटी पार्लर और सिंगार की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

कपड़ा दुकान में करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ, जबकि ब्यूटी पार्लर और सिंगार की दुकान में 1.5 लाख रुपए और मोबाइल दुकान में 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर अग्निशामक दल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

और पढ़ें

Exit mobile version