Munger News: आर्थिक तंगी और आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों के बीच अक्सर होती थी मारपीट

गेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के धोबाई गांव में आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक दंपति ने जहर खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Munger News: जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के धोबाई गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक दंपति ने जहर खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

मृतक इंद्रदेव यादव, जो पेशे से ड्राइवर थे, ने अपनी पत्नी पिंकी देवी के साथ शुक्रवार को घर में रखे जहर का सेवन किया। परिजनों को जब इस घटना की जानकारी हुई, तो वे दोनों को तुरंत तारापुर अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान इंद्रदेव यादव की भी मौत हो गई।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/666666666666666.mp4

परिजनों के अनुसार, इंद्रदेव यादव पहले टेम्पू चलाते थे, लेकिन टेम्पू खराब हो जाने के बाद उनके पास आय का कोई साधन नहीं था। इस आर्थिक तंगी के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। शुक्रवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया। चार छोटे बच्चों के माता-पिता, इंद्रदेव और पिंकी की इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया है।

Munger News: तारापुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी ने आत्महत्या की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

Share This Article
मैं सुमित कुमार एक पत्रकार हूं जो सभी राज्यों की स्थानीय खबरों को कवर करता हूं। मेरे द्वारा रिपोर्ट की गई खबरें समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों और घटनाओं को उजागर करती हैं, जिससे जनता को सही और सटीक जानकारी मिलती है। मुझे पत्रकारिता के माध्यम से लोगों की आवाज बनना और उनके मुद्दों को मुख्यधारा में लाना पसंद है।
Exit mobile version