Patna जंक्शन के पास भीषण अग्निकांड: मशहूर होटल जलकर खाक, सामान राख में तब्दील

Patna जंक्शन के पास आज सुबह एक भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें एक प्रतिष्ठित होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह आग फ्रेजर रोड स्थित मशहूर मारवाड़ी वासा होटल में लगी थी।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन इस दौरान होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

इस घटना से होटल के आस-पास स्थित बैंक और अन्य दफ्तरों में भी अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति को संभाला। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें

Exit mobile version