Patna: अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात! छात्रा का शव गंगा नदी से बरामद, परिजनों ने लगाया मुख्य मार्ग पर जाम

Patna: इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने कोमल के शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कोमल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि दिदारगंज के रहने वाले आयुष ने कोमल को बहला-फुसला कर अपहरण किया और उसकी हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Patna सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के शरीफागंज इलाके में बीते दिन अपहरण की गई इंटर की छात्रा कोमल कुमारी का शव गंगा नदी से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान शरीफागंज की रहने वाली कोमल कुमारी के रूप में की है।

Patna: पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पहले ही छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। अब छात्रा का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया गया है। आयुष को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

और पढ़ें

Exit mobile version