Vande Bharat ट्रेन पर पत्थरबाजी, गया-कोडरमा रेल खंड के बीच शरारती तत्वों का हमला

गया में टाटा से पटना जाने वाली Vande Bharat ट्रायल ट्रेन पर मंगलवार को शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की, जिससे ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। यह घटना गया-कोडरमा रेल खंड के बंधुआ-टनकुप्पा स्टेशन के बीच हुई।

धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रेन टाटा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन (गोमो) होते हुए गया आ रही थी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

बंधुआ और टनकुप्पा स्टेशन के बीच कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके, जिससे इंजन से सटे दूसरे कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। इस कोच का नंबर 24159 था, और घटना सीट नंबर 4 के पास हुई।

Vande Bharat ट्रेन पर पत्थरबाजी, गया-कोडरमा रेल खंड के बीच शरारती तत्वों का हमला 2

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

घटना की जानकारी मिलने पर कोडरमा आरपीएफ पोस्ट के सुरक्षा कर्मी और पदाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। रेलवे प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके।

और पढ़ें

Exit mobile version