Patna: मसौढ़ी के उस्मानचक गांव में 19 जुलाई की रात लोहे के कारोबारी अभय सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मृतक की पत्नी भी शामिल है। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी ने जायदाद के लिए अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।
मृतक अभय सिंह का लोहे का कारोबार था, जिसमें उसकी पत्नी भी मदद करती थी। हाल ही में उसने पटना में कुछ जमीन खरीदी थी, जिससे वह भारी कर्ज में डूब गई थी। इस कर्ज से निजात पाने और जायदाद हड़पने के लिए उसने अपने पति की हत्या की योजना बनाई। उसने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर 14 लाख रुपये की सुपारी दी थी, जिसके बाद 19 जुलाई को अभय सिंह की हत्या कर दी गई।
Patna: घटना के दिन अभय सिंह मसौढ़ी स्थित अपने ऑफिस और गोदाम को बंद कर घर लौट रहे थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस की छानबीन के बाद अभय की पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में डीएसपी नभ वैभव ने जानकारी दी कि सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।