“Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi की विजय संकल्प यात्रा, Haryana चुनाव में कांग्रेस का ताबड़तोड़ प्रचार”

Rahul Gandhi: कांग्रेस की विजय संकल्प यात्रा का आगाज सोमवार से हरियाणा के नारायणगढ़ से होगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस यात्रा की कमान संभालेंगे। यात्रा के पहले दिन वे नारायणगढ़ से शुरू होकर थानेसर तक पहुंचेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेता तीन जिलों – अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र – की छह विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे। अंत में थानेसर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की चुनावी रणनीति

इस रथ यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा भी राहुल और प्रियंका के साथ रहेंगे। कांग्रेस ने इस बार रैलियों की जगह रथ यात्रा का चुनाव किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचा जा सके। यात्रा के दौरान कांग्रेस अपनी मजबूत सीटों को और मज़बूत करने के साथ-साथ भाजपा के गढ़ों में सेंध लगाने का प्रयास कर रही है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2

भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2
भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2

Rahul Gandhi: कांग्रेस के मुताबिक, यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी और इसे “भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2” भी कहा जा रहा है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस उन सीटों पर फोकस कर रही है, जहां वह जीतने की स्थिति में है। राहुल और प्रियंका चार दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में मिलकर प्रचार करेंगे, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

रथ यात्रा का रूट प्लान

रथ यात्रा का पहला दिन सुबह 10:30 बजे नारायणगढ़ के हुडा ग्राउंड से शुरू होगा, जहां राहुल और प्रियंका एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा साढ़ौरा, मुलाना, साहा, शाहाबाद, लाडवा, और पिपली जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरेगी। शाम 5 बजे थानेसर में जनसभा के साथ दिन का समापन होगा।

भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की तैयारी

थानेसर पिछले 10 वर्षों से भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहां से सांसद भाजपा के हैं, लेकिन कांग्रेस ने अपनी रथ यात्रा का समापन थानेसर में करके भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की योजना बनाई है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा में चुनावी प्रचार की शुरुआत कुरुक्षेत्र से की थी, जो इस यात्रा को और महत्वपूर्ण बनाता है।

और पढ़ें

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version