Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर के बिलासपुर में कुछ लोगों ने किया हंगामा

Greater Noida: गौतम बुद्ध नगर के बिलासपुर में कुछ लोगों ने किया हंगामाके बिलासपुर कस्बे में रात्रि के लगभग 9:30 बजे एक परिवार के घर के बाहर हंगामा करने का मामला सामने आया है। विनोद गोयल पुत्र खेमचंद के घर के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया और परिवार को धमकाया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि यह हंगामा घर की दीवार के विवाद को लेकर किया गया है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। परिवार ने पुलिस से शिकायत की है और सुरक्षा की मांग की है।

पीड़ित ने कहा परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए आरोपी पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।

Scroll to Top