16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Gujarat में ‘नमो भारत रैपिड रेल’ की शुरुआत की। यह नई रैपिड रेल सेवा अहमदाबाद और भुज के बीच चलने वाली है, जो राज्य में ट्रांसपोर्ट की सुविधाओं में एक महत्वपूर्ण अतिरिक्त होगी। इस रैपिड रेल का उद्घाटन गुजरात में रेल, रोड और मेट्रो के साथ-साथ अब रैपिड रेल सेवा की भी शुरुआत का प्रतीक है।
यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
नमो भारत रैपिड रेल की यात्रा सुबह 5:05 बजे भुज से शुरू होगी और सुबह 10:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी यात्रा पर यह ट्रेन शाम 5:30 बजे अहमदाबाद से
वाना होगी और रात 11:10 बजे भुज पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान, ट्रेन 360 किलोमीटर की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय करेगी। रैपिड रेल कुल 9 स्टेशनों पर रुकेगी, और हर स्टेशन पर ठहराव औसतन दो मिनट का रहेगा।
Gujarat: रैपिड रेल की अधिकतम गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और यह सेवा हफ्ते में छह दिन चलेगी। पहले ‘वंदे भारत मेट्रो’ के नाम से जानी जाने वाली इस ट्रेन का नाम अब बदलकर ‘नमो भारत रैपिड रेल’ रख दिया गया है। इस नई सेवा से न केवल यात्रा की सुविधा में सुधार होगा बल्कि यात्रियों के लिए एक तेज और आरामदायक यात्रा अनुभव भी उपलब्ध होगा।