Haryana Elections: हरियाणा में राहुल-प्रियंका ने भरी हुंकार, कहा- “संविधान बदलने वालों को बदल डालिए”

Haryana Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी के तहत कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज हरियाणा के दौरे पर आईं हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ मिलकर विजय संकल्प यात्रा में भाग ले रही हैं। आज वे अंबाला के नारायणगढ़ में जनसभा को संबोधित करने के लिए उपस्थित रहीं।

जनसभा में संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने जनता से सादर राम-राम करते हुए कहा, “पिछले 10 साल से हरियाणा में भाजपा की सरकार है। आपको इसके बदले में क्या मिला?” उन्होंने किसानों की भूमिका पर विशेष ध्यान देते हुए कहा, “किसान पूरे देश के अन्नदाता हैं, आप खड़े रहे और लाठियां मिलीं।”

प्रियंका ने हरियाणा की महिलाओं, किसानों और जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा, “हरियाणा की महिलाओं, किसानों और जवानों ने देश का मान बढ़ाया है। बीजेपी ने हरियाणा के लोगों का अपमान किया है। किसान, नौजवान और महिलाओं के साथ बीजेपी ने विश्वासघात किया है।”

उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, “यहां के युवाओं को अग्निवीर के रूप में बेरोजगारी का नया रूप मिला है।”

प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “पीएम मोदी के पास हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए 5 मिनट भी नहीं है।” उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा ने हरियाणा के लोगों के साथ निरंतर धोखा किया है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

इस सफल जनसभा के बाद, विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी। कांग्रेस की यह विजय संकल्प यात्रा अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी और इस दौरान 12 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी स्थानीय जनता से मिलकर उनके मुद्दों को सुनेंगे और कांग्रेस के विकास के वादों को सामने रखेंगे।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

कांग्रेस के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए जनता को कांग्रेस के सकारात्मक प्रस्तावों से अवगत कराना है। प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय भागीदारी से कांग्रेस को उम्मीद है कि यह यात्रा चुनावी मैदान में कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करेगी और जनता का विश्वास जीतने में मदद करेगी।

और पढ़ें

Exit mobile version