Hindenburg Warning: ‘भारत में कुछ बड़ा होने वाला है – नए खुलासे की अटकलें

Hindenburg रिसर्च ने एक बार फिर हलचल मचा दी है, जब उसने भारत में किसी बड़ी घटना की चेतावनी दी है। हालांकि, इस अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने अभी तक कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इसके संकेत से ऐसा लगता है कि कंपनी किसी (Indian company) को लेकर बड़ा खुलासा करने वाली है।

शनिवार की सुबह, एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए Hindenburg रिसर्च ने लिखा, “भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है।” इस पोस्ट ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि इसमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर किस कंपनी या घटना के बारे में बात हो रही है। लेकिन इस संकेत के आधार पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि Hindenburg एक बार फिर किसी प्रमुख भारतीय कंपनी पर अपना निशाना साध सकता है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

जनवरी 2023 में Hindenburg रिसर्च ने गौतम अडानी के अडानी समूह को लेकर एक विस्फोटक रिपोर्ट जारी की थी, जिसने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। उस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद ग्रुप के सभी शेयरों में भारी गिरावट आई थी। गौतम अडानी, जो कभी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे, इस रिपोर्ट के बाद 36वें स्थान पर खिसक गए थे, क्योंकि उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट दर्ज की गई थी।

हिंदनबर्ग की रिपोर्ट के बाद, अडानी ग्रुप के शेयरों का मूल्यांकन 86 अरब डॉलर तक घट गया था, और इस गिरावट का असर समूह के विदेशी लिस्टेड बॉन्ड पर भी पड़ा था, जिससे उनकी भी भारी बिक्री हुई थी।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

अब Hindenburg की नई चेतावनी से फिर से उद्योग जगत और निवेशकों में खलबली मच गई है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि (Hindenburg) इस बार किस पर निशाना साधेगा और इसके क्या परिणाम होंगे।

इस घटना ने एक बार फिर से बाजार में हलचल पैदा कर दी है, और सभी निवेशक और कंपनियां सतर्क हो गई हैं। देखना यह होगा कि Hindenburg का यह नया खुलासा किस कंपनी के लिए चुनौती बनेगा और इसका बाजार पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

और पढ़ें

Exit mobile version