हिंदू जन जागृति समिति ने Bangladesh के खिलाफ क्रिकेट मैच रद्द करने की मांग की

हिंदू जन जागृति समिति ने भारत सरकार और बीसीसीआई को पत्र लिखकर अपील की है कि आगामी भारत-Bangladesh टेस्ट सीरीज को रद्द किया जाए। समिति का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचार तब तक जारी रहेगा जब तक कि इन मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

समिति ने मांग की है कि भारत सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए। उन्होंने उदाहरण दिया कि जब मुस्लिमों पर कहीं अत्याचार होता है, तो सभी मुस्लिम देश एकजुट होते हैं। इसी प्रकार, भारत को भी बांग्लादेश के सामने इस मुद्दे को मजबूती से उठाना चाहिए और तब तक क्रिकेट खेलने से परहेज करना चाहिए।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-18-at-1.30.19-PM.mp4

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

उल्लेखनीय है कि 19 सितंबर से भारत और Bangladesh के बीच टेस्ट मैच खेला जाना है, जिसे हिंदू जन जागृति समिति विरोध कर रही है। उनका कहना है कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ जो कदम उठाया गया, उसी तरह बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के अत्याचार के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

इससे पहले, आदित्य ठाकरे ने भी Bangladesh टीम के भारत में खेलने को लेकर सवाल उठाए थे और इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Exit mobile version