Ratan Tata को भारत रत्न देने के लिए महाराष्ट्र कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव

Ratan Tata: महाराष्ट्र कैबिनेट ने आज रतन टाटा को भारत रत्न देने के लिए एक प्रस्ताव पास किया है। पहले कैबिनेट बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, उसके बाद यह प्रस्ताव पास किया गया। महाराष्ट्र सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजेगी। इससे पहले, शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर यह मांग की थी कि रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

Ratan Tata को श्रद्धांजलि के रूप में राज्य में एक दिन का शोक

रतन टाटा के निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार, 10 अक्टूबर को राज्य में एक दिन का शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि राज्य में सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

रतन टाटा का निधन और अंतिम संस्कार

रतन टाटा का बुधवार रात 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। आज उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार वर्ली के पारसी श्मशान घाट में किया जाएगा। रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

फिलहाल, उनके पार्थिव शरीर को मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र (एनसीपीए) में रखा गया है, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शाम 4 बजे शुरू होगी।

और पढ़ें

Share This Article
Exit mobile version