Bangalore में महिला ने आधी रात को Swiggy से किया अनोखा ऑर्डर, डिलीवरी बॉय रह गया हैरान

कर्नाटक के Bangalore में ओणम त्योहार के दौरान एक महिला ने ऐसा ऑर्डर किया, जिसे सुनकर Swiggy का डिलीवरी बॉय हक्का-बक्का रह गया। इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और महिला का पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

महिला ने साड़ी ऑर्डर कर दी Swiggy पर

बेंगलुरु की नीरजा शाह ने Swiggy पर खाना नहीं, बल्कि आधी रात को साड़ी ऑर्डर कर दी। इस अनोखे ऑर्डर से डिलीवरी बॉय भी हैरान रह गया। नीरजा ने अपने इस एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर साझा किया। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और इसे अब तक 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

सोशल मीडिया पर छा गया महिला का पोस्ट

Bangalore में महिला ने आधी रात को Swiggy से किया अनोखा ऑर्डर (
Bangalore में महिला ने आधी रात को Swiggy से किया अनोखा ऑर्डर

नीरजा शाह के पोस्ट पर कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “मैंने भी एक बार फ्लाइट पकड़ने से पहले प्रेशर कुकर ऑर्डर किया था, जो मुझे न्यूयॉर्क लेकर जाना था।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आधी रात को साड़ी का ऑर्डर देख कोई भी डर जाएगा।” वहीं, कुछ ने ‘स्त्री’ फिल्म की याद दिलाई।

Swiggy का धन्यवाद और ओणम का जश्न

महिला ने Swiggy को धन्यवाद देते हुए लिखा कि अंतिम समय में उनकी मदद की गई। Swiggy ने भी जवाब में लिखा, “हमें अगली बार ओणम की मिठाई जरूर खिलाइए।”

ओणम का जश्न दक्षिण भारत में

ओणम का त्योहार दक्षिण भारत, विशेष रूप से केरल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 6 से 15 सितंबर तक मनाया गया। कर्नाटक सहित आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, और तेलंगाना में भी लोग इसे उत्साह से मनाते हैं।

और पढ़ें

Share This Article
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Exit mobile version