Misrod-मंडीदीप के बीच मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Misrod और मंडीदीप के बीच मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए हैं, जिससे रेलवे की कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यह मालगाड़ी भोपाल से इटारसी जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भोपाल डिवीजन से रवाना हो गई है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

रेलवे के अधिकारी अब तीसरे ट्रैक से ट्रेनों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि आने-जाने वाली ट्रेनों पर कम से कम असर हो। इस दुर्घटना की वजह से भोपाल से इटारसी की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों के प्रभावित होने की संभावना है। रेलवे की टीम जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने में जुटी हुई है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

फिलहाल, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को स्थिति की जानकारी देते हुए अलर्ट जारी किया है, और प्रभावित मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास कर रहा है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Scroll to Top