Indian Railways: मोतिहारी से दिल्ली के बीच क्लोन स्पेशल ट्रेन शुरू, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

Motihari: केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्वी चंपारण के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए दिल्ली के लिए क्लोन स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। आज से 6 सितंबर तक सप्तक्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की क्लोन स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से मोतिहारी होते हुए आनंद विहार तक चलाई जा रही है।

Indian Railways लोगों को बड़ी सौगात देते हुए दिल्ली

सप्तक्रांति ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिससे दिल्ली, मुरादाबाद और गुड़गांव में काम करने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/4444444444.mp4

यह क्लोन ट्रेन सुबह 8:20 बजे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंची, जहां यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सुविधा के लिए धन्यवाद दिया। ट्रेन में स्लीपर और जनरल मिलाकर कुल 15 बोगियां हैं, जो यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएंगी।

Indian Railways: कर रहे मोहम्मद जावेद, रजनीकांत, प्रभात कुमार और अरुण कुमार ने इस क्लोन ट्रेन को नियमित करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। नई ट्रेन सेवा से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

और पढ़ें

Exit mobile version