Thursday, 3 Jul 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > देश > Mumbai Weather: भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे में स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने जारी की चेतावनी
देश

Mumbai Weather: भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे में स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने जारी की चेतावनी

मनीष कुमार राणा
Last updated: September 26, 2024 8:43 am
मनीष कुमार राणा
Share
Mumbai: भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे में स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने जारी की चेतावनी, पुलिस और BMC अलर्ट
Mumbai: भारी बारिश के कारण मुंबई-पुणे में स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने जारी की चेतावनी, पुलिस और BMC अलर्ट
SHARE

Mumbai Weather: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में हो रही भारी बारिश से हालात काफी खराब हो गए हैं। सड़कों पर पानी भर जाने से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मुंबई पुलिस और BMC ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे अगले कुछ दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Contents
मुंबई और पुणे में स्कूल-कॉलेज बंदरेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावितमुंबई में जलभराव और भूस्खलनमहिला की मौत, लापरवाही या हादसा?IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनीपुलिस और BMC की अपील

मुंबई और पुणे में स्कूल-कॉलेज बंद

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। पुणे जिला कलेक्टर डॉ. सुहास दिवासे ने जानकारी दी कि IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। IMD ने पुणे जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी आवश्यक काम के घर से बाहर न निकलें।

रेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावित

Mumbai Weather: मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाएं भी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। गोवंडी और मानखुर्द के बीच की ट्रेन सेवाएं काफी देर तक रुकी रहीं और जब पानी कम हुआ तो ट्रेन सेवाएं धीमी गति से फिर से शुरू की गईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों की अधिकतम गति को 25 किमी प्रति घंटा तक सीमित कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

वहीं, मुंबई एयरपोर्ट पर 14 उड़ानों को लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें दूसरे शहरों में डायवर्ट कर दिया गया। इनमें से 9 उड़ानें इंडिगो की थीं, जबकि बाकी विस्तारा, एअर इंडिया, आकासा और गल्फ एयर की थीं।

मुंबई में जलभराव और भूस्खलन

मुंबई में जलभराव और भूस्खलन
मुंबई में जलभराव और भूस्खलन

Mumbai Weather: मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है। कुर्ला ईस्ट, नेहरू नगर, चेंबूर और मुंब्रा बाईपास जैसे इलाकों में जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया। लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा और गाड़ियां रेंगती रहीं।

महिला की मौत, लापरवाही या हादसा?

अंधेरी के MIDC इलाके में एक 45 वर्षीय महिला विमल गायकवाड़ की मौत हो गई। वह खुले नाले में गिर गई थीं, जिसे बचाने के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड ने प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी
IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

Mumbai Weather: मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के रायगड, रत्नागिरी, कोंकण और गोवा के साथ-साथ तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कई हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार हैं।

पुलिस और BMC की अपील

मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जनता को सूचित किया कि भारी बारिश के कारण शहर के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही वे घर से बाहर निकलें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की हेल्पलाइन 100 पर संपर्क करें।

और पढ़ें

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
By मनीष कुमार राणा
Follow:
मनीष कुमार एक उभरते हुए पत्रकार हैं और हिंदी States में बतौर Sub-Editor कार्यरत हैं । उनकी रुचि राजनीती और क्राइम जैसे विषयों में हैं । उन्होंने अपनी पढ़ाई IMS Noida से की है।
Previous Article Rashifal Today 26 September 2024: जानें कैसा रहेगा आज का दिन Rashifal Today 26 September 2024: जानें कैसा रहेगा आज का दिन
Next Article Ministry Agriculture: भारत में 2023-24 फसल वर्ष में चावल और गेहूं के उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी Ministry Agriculture: भारत में 2023-24 फसल वर्ष में चावल और गेहूं के उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Ghaziabad: “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का हुआ सफल आयोजन, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

Ghaziabad: महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में और महिला मोर्चा संयोजिका डॉ. उदिता त्यागी…

By विभोर अग्रवाल

Jharkhand News: गौ सेवा आयोग अध्यक्ष का कोडरमा दौरा गौ रक्षा और गौशाला के लिए नई योजनाओं की घोषणा

Jharkhand News: झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और उपाध्यक्ष राजू गरी…

By शिवम सोरा

Bengaluru में दिल दहला देने वाली घटना: महिला के 32 टुकड़े कर फ्रिज में रखे बॉडी पार्ट

Bengaluru में एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे…

By प्रिंस गौर

You Might Also Like

Vantara
देश

Delhi High Court ने Vantara की याचिका खारिज की, Himal Southasian की रिपोर्ट पर रोक से इनकार

By अंकुर सिंह
cininfo-screenwriters-lab-2025-hindi-news
देश

Cininfo Screenwriters Lab 2025 लॉन्च: उभरते राइटर्स के लिए Nikkhil Advani और SGFA का बड़ा कदम

By अंकुर सिंह
kanpuR
उत्तर प्रदेशदेश

कानपुर: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से मारपीट के आरोपी ने चौकी के अंदर किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

By Dharmendra Bajpai
NUMAX ने मेरठ में खोला नया ऑफिस, रियल एस्टेट सेक्टर में नई शुरुआत
देश

NUMAX ने मेरठ में खोला नया ऑफिस, रियल एस्टेट सेक्टर में नई शुरुआत

By मनीष कुमार राणा
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?