West Bengal: आसनसोल समेत 12 जगहों पर NIA की रेड, माओवादी लिंक की जांच जारी

West Bengal: आसनसोल के डिसेरगढ़ इलाके में NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने देर रात एक महिला, शिप्रा चक्रवर्ती, के घर पर छापा मारा। शिप्रा, जो उत्तर 24 परगना के पानीहाटी की रहने वाली हैं, वर्तमान में आसनसोल में किराए पर रहती हैं। NIA को शिप्रा के माओवादियों से जुड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

12 जगहों पर NIA की रेड

NIA ने केवल आसनसोल ही नहीं, बल्कि उत्तर 24 परगना के पानीहाटी सहित पश्चिम बंगाल के कुल 12 जगहों पर रेड की है। यह रेड माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है।

और पढ़ें

Exit mobile version