अगर आप जा रहे हैं Passport बनवाने तो नहीं बनेगा आपका पासपोर्ट! पढ़ लें ये खबर

भारत में Passport से संबंधित कामकाज के लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया गया है। अगर आप आने वाले दिनों में पासपोर्ट से जुड़ा कोई काम कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम हो सकती है।

पोर्टल रहेगा बंद

पासपोर्ट विभाग ने सूचित किया है कि 30 अगस्त की रात 8 बजे से लेकर 2 सितंबर की सुबह तक देश भर में पासपोर्ट पोर्टल बंद रहेगा। इस दौरान पासपोर्ट सेवा केंद्र, क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस, विदेश मंत्रालय और पासपोर्ट के लिए पुलिस वेरिफिकेशन से संबंधित सभी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

इस बंद के कारण, जिन लोगों ने इस अवधि में पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट लिया है या जिनका आवेदन पेंडिंग है, उन्हें अपने अपॉइंटमेंट को रीशेड्यूल करना पड़ेगा। पासपोर्ट विभाग ने बताया कि पोर्टल बंद रहने का कारण तकनीकी मेंटेनेंस है।

पासपोर्ट के प्रकार

भारत में तीन मुख्य प्रकार के पासपोर्ट होते हैं:

  1. नीला पासपोर्ट: यह सबसे सामान्य पासपोर्ट है जो देश के सभी नागरिकों को जारी किया जाता है और विदेश यात्रा के लिए उपयोग होता है।
  2. मरून पासपोर्ट: यह डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होता है जिसे भारत सरकार अपने डिप्लोमेट्स और सरकारी अफसरों को सरकारी कार्यों के लिए जारी करती है।
  3. ग्रे पासपोर्ट: यह आधिकारिक पासपोर्ट है जो विदेश में काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को जारी किया जाता है।

    यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

अगर आपकी अपॉइंटमेंट इस बंद अवधि में है, तो आप इसे अगले दिनों के लिए रीशेड्यूल कर सकते हैं। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए पासपोर्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र से संपर्क करें।

और पढ़ें

Exit mobile version