Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में भव्य आयोजन और आध्यात्मिक उल्लास का नज़ारा

Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ को भव्य और आध्यात्मिक माहौल में मनाया गया। यह आयोजन 11 से 13 जनवरी तक ‘प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव’ के रूप में मनाया गया, जो हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिष्ठा दिवस की तिथि थी।

भव्य Ram Mandir का दीदार

अयोध्या में राम मंदिर को ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के मौके पर भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर की जगमगाती रोशनी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ के जयकारों के साथ मंदिर पहुंचे।

Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में भव्य आयोजन और आध्यात्मिक उल्लास का नज़ारा 2

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

आध्यात्मिक कार्यक्रम और यज्ञ

प्रतिष्ठा द्वादशी के पहले दिन, मंदिर परिसर में यज्ञ मंडप पर अग्निहोत्र यज्ञ किया गया। इसमें 6 लाख बार श्री राम मंत्र का जाप, राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।

राग सेवा और भजन-कीर्तन

श्री राम राग सेवा के तहत भजनों, रागों और कीर्तनों का आयोजन किया गया। इसके अलावा गोस्वामी तुलसीदास की विनय पत्रिका से श्री राम स्तुति श्लोक का गायन हुआ।

राम कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

आयोजन के दौरान राम कथा और रामचरितमानस पर प्रवचन भी हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्तिमय नृत्य और संगीत का प्रदर्शन हुआ। इन कार्यक्रमों के जरिए भगवान राम की महिमा का गुणगान किया गया।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

प्रसाद वितरण और भक्तों का उत्साह

पूरे दिन श्रद्धालुओं में श्री राम प्रसाद वितरित किया गया। अयोध्या की इस भव्य आयोजन ने सभी भक्तों को एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आयोजित प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव न केवल आध्यात्मिक बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का एक अद्भुत अवसर था।

और पढ़ें

Exit mobile version