Thursday, 13 Nov 2025
  • My Feed
  • History
YouTube
Hindi States Hindi states
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Search
  • Pages
    • About Us
    • Terms and Conditions 
    • Privacy Policy 
  • Contact Us
  • 🔥
  • उत्तर प्रदेश
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • दिल्ली-NCR
  • राजस्थान
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Hindi StatesHindi States
  • Home
  • देश
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Search
Search
  • Home
  • देश
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • राजस्थान
    • पंजाब
    • झारखंड
    • उत्तराखंड
    • बिहार
  • ट्रेंडिंग
  • मनोरंजन
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • स्टार्ट अप
  • वेब स्टोरी
  • क्रिप्टो
  • Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Hindi States > देश > Delhi :सुपरहिट रहा कानपुर MP रमेश अवस्थी का आम महोत्सव, कंगना रनौत समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल
देश

Delhi :सुपरहिट रहा कानपुर MP रमेश अवस्थी का आम महोत्सव, कंगना रनौत समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल

अंकुर सिंह
Last updated: August 8, 2024 11:39 am
अंकुर सिंह
Share
mango festival
SHARE

Delhi – देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को फलों के राजा आम की अनोखी महफिल सजी। कानपुर से बीजेपी सांसद रमेश अवस्थी द्वारा तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित 17वें भारत आम महोत्सव में 300 से अधिक प्रकार के आम प्रदर्शित किए गए। इस महोत्सव में आमों की मिठास के साथ मेहनतकश किसानों की समृद्धि और उन्नति के प्रयासों का अनूठा संगम भी दिखाई दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे इस महफिल की रौनक और बढ़ गई।

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर भारत आम महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, एस.पी. बघेल, भागीरथ चौधरी, अर्जुन मेघवाल, जयंत चौधरी, रामदास अठावले, कमलेश पासवान, टोकन साहू, संजय सेठ, शोभा करंदलाजे, राजभूषण चौधरी, जितिन प्रसाद, गिरिराज सिंह और शांतनु ठाकुर ने भी इस आयोजन में शिरकत की और रमेश अवस्थी को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की, जबकि समापन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने किया।

रमेश अवस्थी ने महोत्सव में पहुंचे सभी मेहमानों का स्वागत किया और उन्हें भेंट स्वरूप आम का पौधा भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों से अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाने की जो अपील की है, उसके लिए हम सभी देशवासियों को पहल करने की जरूरत है।

इस महोत्सव में 15 केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न दलों के सौ से अधिक सांसदों के साथ-साथ दुनिया भर के करीब 10 देशों की सरकारों के प्रतिनिधियों ने आमों की 300 से अधिक प्रजातियों को एक साथ देखा और इस आयोजन की जमकर सराहना की। महोत्सव में आम उत्पादक किसानों की मेहनत और देश की आर्थिक तरक्की में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानित किया गया।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, दुष्यंत गौतम, जगदंबिका पाल, सुधांशु त्रिवेदी, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एवं शशि थरूर भी इस महोत्सव में शरीक हुए। इनके अलावा बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, राज्यसभा सदस्य और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, दिल्ली हाईकोर्ट के एएसजी चेतन शर्मा, लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस ऋतुराज अवस्थी, फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर, फिल्म प्रोड्यूसर अनुराग मल्हान, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री और मास्टर शेफ कुणाल कपूर ने भी आम महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने देश भर के आम उत्पादक किसानों को समृद्ध बनाने के मकसद से 17 साल पहले इस महोत्सव की शुरुआत की थी, जो अब एक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन बन गया है। रमेश अवस्थी भारतीय आमों की विभिन्न प्रजातियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की मुहिम में जुटे हैं। इसके जरिए वो आम उत्पादक किसानों की भरपूर मदद कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि आम उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ मिले और उन्हें नई तकनीक, स्टोरेज और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध हो सके।

भारत आम महोत्सव 2024 में आम प्रेमियों के लिए कई आकर्षक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। महोत्सव में आए मेहमानों ने देश भर के विभिन्न इलाकों से लाए गए स्वादिष्ट आमों का लुत्फ उठाया। देश भर से आए आम किसानों और भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थानों को उनकी मेहनत और लगन के लिए सम्मानित किया गया। महोत्सव के आयोजक सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि इस सम्मान के माध्यम से देश भर के आम उत्पादक किसानों और भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थानों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी मेहनत को देश और दुनिया में पहचान मिलेगी।

महोत्सव का उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को आमों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही, यह महोत्सव आम उत्पादक किसानों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है जहां वे एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीज और हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में हो रहे नए शोधों से परिचित हो सकते हैं। यह महोत्सव न केवल फलों के राजा आम की 300 से अधिक प्रजातियों को एक साथ लाता है, बल्कि विविधता में एकता और भारतीयता का संदेश भी देता है

TAGGED:Kanpur
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Avatar of अंकुर सिंह
By अंकुर सिंह
Follow:
मैं अंकुर सिंह, एक समर्पित पत्रकार हूँ जो सभी प्रकार की खबरों को कवर करता हूँ, चाहे वह स्थानीय हों या हाइपरलोकल। मेरी रिपोर्टिंग शैली में स्पष्टता और सच्चाई की झलक मिलती है। हर समाचार को गहराई से समझना और उसे अपने दर्शकों तक पहुँचाना मेरा प्रमुख उद्देश्य है। मेरी मेहनत और निष्पक्षता मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाती हैं।
Previous Article Gagan Enclave Ghaziabad: लाइट कटौती अपने चरम पर – गगन एन्क्लेव, दौलतपुरा, सूर्या एन्क्लेव का सबसे बुरा हाल
Next Article Untitled design - 2024-08-05T075821.463 Bharatpur में मामूली विवाद ने लिया Violent रूप, गोलीकांड में 8 लोग घायल, 3 महिलाएं भी शामिल

हिंदी स्टेट में आपका स्वागत है

आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर, सीधे आपके पास। स्थानीय मुद्दे, घटनाएँ और अपडेट्स, सब कुछ हिंदी में। जुड़ें और अपने क्षेत्र की ख़बरों से जुड़े र
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Google NewsFollow
RSS FeedFollow
- Friends Media -
friends media

Popular Posts

Vehicle Challan: आपकी गाड़ी का चालान कटा है? ऑनलाइन तरीके से चेक करें आसानी से

Vehicle Challan: गाड़ी चलाते समय कभी-कभी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो जाता है, जिससे चालान…

By मनीष कुमार राणा

Ghaziabad में बनेगा नया हाईटेक शहर, GDA ने दी हरी झंडी

Ghaziabad अब विकास की दौड़ में नोएडा और ग्रेटर नोएडा से पीछे नहीं रहेगा। गाजियाबाद…

By प्रिंस गौर

Patna में विरोध कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज के बीच SDM साहब भी पिट गए, देखें Video

Patna: भारत बंद के चलते बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों…

By मनीष कुमार राणा

You Might Also Like

Karun Kaura
देश

विवादित नेता Karun Kaura हुए बीजेपी में शामिल, प्रनीत कौर ने बताया जमीनी नेता

By प्रदीपक वर्मा
Costa Forex
देश

₹70 करोड़ का फॉरेक्स घोटाला: “Costa Savings” ऐप से जुड़ा बड़ा निवेश घपला, संस्थापक सहिल अली दुबई में छिपा होने की आशंका

By प्रदीपक वर्मा
Hindi
देश

हिन्दी: 52.8 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा

By सुमित कुमार

Protected: Friends Media Inventory: Crypto

By सुमित कुमार
Hindi States Hindi states
Facebook Twitter Youtube Rss

About US

हिंदी स्टेट्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताज़ा और विश्वसनीय समाचार प्रदान करती है। हम आपको हर तरह की खबरें उपलब्ध कराते हैं, चाहे वह देशभर की हो या आपके अपने शहर की। हमारे पास हाइपर लोकल और लोकल खबरों का सबसे सटीक और विस्तृत कवरेज है। हिंदी स्टेट्स के साथ जुड़े रहें और पाएं हर खबर सबसे पहले।

Top Categories
  • दिल्ली-NCR
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
Usefull Links
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy 
  • Terms and Conditions 

Copyright © 2024 Hindi States

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?