OMG: The Diary of West Bengal के डायरेक्टर रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने कही बड़ी बात…

The Kerala Story‘ जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। पिछले 48 घंटे से उनका फोन बंद आ रहा है, जिससे उनके परिवार और सहयोगियों में चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। सनोज मिश्रा अपनी आगामी फिल्म ‘The Diary of West Bengal‘ के प्रमोशन और रिलीज की तैयारियों में जुटे थे।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

सनोज मिश्रा की पत्नी धुति मिश्रा ने अपने पति के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है और आज लखनऊ के गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगी। धुति मिश्रा ने कहा है कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद वह मीडिया के सामने पूरी घटना का खुलासा करेंगी। सनोज मिश्रा लखनऊ के निवासी हैं और सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

गौरतलब है कि सनोज मिश्रा ने पहले भी अपने ऊपर हमले की आशंका जताई थी। उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया था, और यह फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की तरह ही चर्चा में रही है।

https://youtu.be/bISXr_F3xX8?si=nl8y9zQTw30kJB65

परिस्थितियों को देखते हुए, सनोज मिश्रा की सुरक्षा को लेकर परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई है। धुति मिश्रा द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद इस मामले में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

और पढ़ें

Scroll to Top