Jharkhand: गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्यवाई! भारी मात्रा में लहलहाती अवैध गांजा की खेती को किया नष्ट, जमीन मालिक पर FIR दर्ज

Jharkhand: गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक पाण्डेय को गुप्त सूचना मिलने पर रंका थाना की पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। रंका थाना क्षेत्र के भलपहरी गाँव में भारी मात्रा में अवैध रूप से लहलहा रही गांजा की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया।

यह खेती एक घने जंगल से घिरे इलाके में की जा रही थी, जहां का फायदा उठाकर जमीन मालिक ने अपनी निजी जमीन पर यह अवैध खेती की थी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरी फसल को नष्ट कर दिया। पुलिस ने जमीन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

Scroll to Top