Jharkhand: सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख, युवाओं को मिली फटकार

Jharkhand गिरिडीह पुलिस ने युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालने और शहरी क्षेत्र के माहौल को सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर नगर, मुफ्फसिल, और पचम्बा थाना पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। शुक्रवार रात नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद,

मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, और यातायात थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छापेमारी की।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/Nasha.mp4

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

सदर अस्पताल, कोर्ट रोड, झंडा मैदान, हाई स्कूल मैदान सहित अन्य स्थानों पर नशे का सेवन कर रहे युवकों को पकड़कर पुलिस ने जमकर फटकार लगाई।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि वे भविष्य में इस तरह की गलती न करें। पुलिस का उद्देश्य है कि शहर के लोग शांतिपूर्ण माहौल में रह सकें और रात के समय सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो।

और पढ़ें

Exit mobile version