Rajasthan: अलवर के बल्लाना गांव में युवती ने जहर खाकर आत्महत्या की, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Rajasthan: अलवर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के बल्लाना गांव में एक युवती ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। जहर खाने के बाद युवती अचेत हो गई, जिसे परिजनों ने तुरंत अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान मोनिका के रूप में की गई है, जो पढ़ाई छोड़कर घर पर ही रहती थी।

पुलिस की जांच

अकबरपुर थाने के हेड कांस्टेबल सतेंद्र कुमार ने बताया कि मोनिका ने घर में जहर खा लिया और अचेत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस युवती की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़ें

Scroll to Top