Rajasthan News: ‘बांसवाड़ा’ मकान की दीवार गिरने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, दादी गंभीर रूप से घायल

Rajasthan News: ‘बांसवाड़ा’ जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र के सुंदनी गांव में रात को भारी बरसात के कारण एक मकान की दीवार गिर गई, जिससे एक दादी और उसका पोता मलबे में दब गए। इस घटना में 4 वर्षीय अश्विन की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने दोनों को गंभीर अवस्था में शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 4 वर्षीय अश्विन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दादी का इलाज एमजी चिकित्सालय में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही लोहारिया थाना पुलिस ने चिकित्सालय में पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक अश्विन के शव को मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इस दुखद घटना ने गांव में शोक की लहर पैदा कर दी है।

और पढ़ें

Scroll to Top