Rajasthan: भीलवाड़ा के नगपुरा गांव में तेंदुए का आतंक, जानवरों को बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण

Rajasthan: भीलवाड़ा जिले के नगपुरा गांव में एक बार फिर पैंथर की दस्तक ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। आसींद क्षेत्र की रतनपुरा पंचायत के नगपुरा गांव में मिट्ठू लाल गुर्जर के खेत पर बंधी गायों पर पैंथर ने हमला कर दिया।

इस हमले में एक गाय का शिकार हो गया, जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना तब सामने आई जब मिट्ठू लाल और उनकी पत्नी रविवार सुबह दूध निकालने के लिए खेत पर पहुंचे।

रतनपुरा सरपंच भागूती देवी गुर्जर ने बताया कि गांव में पैंथर का जमावड़ा अक्सर ग्रेनाइट के मलबे में देखा जाता है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है।

और पढ़ें

Scroll to Top