Rajasthan: बूंदी 34 लाख की चोरी का शातिर आरोपी गिरफ्तार, 48 घंटों में पुलिस ने किया पर्दाफाश

Rajasthan: बूंदी पुलिस ने 34 लाख रुपए की चोरी के मामले का 48 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। 7 सितंबर को मारुति नगर स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मटूण्दा निवासी शातिर चोर प्रदीप को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस टीम की सक्रिय कार्यवाही

सदर थाना अधिकारी भगवान सहाय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह सफल कार्यवाही की। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान को बरामद कर लिया गया है।

और पढ़ें

Scroll to Top