Rajasthan: जोधपुर में इंसानियत शर्मसार! 1 साल की मासूम को भी नहीं छोड़ा, दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

जोधपुर: जोधपुर पश्चिम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 1 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस घृणित घटना के बाद मासूम को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। बोरानाडा थाने में इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Scroll to Top