Rajasthan: ‘करौली’ नीमोदा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों के क्षत-विक्षत शव

Rajasthan: करौली नीमोदा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर तीन युवकों के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। हादसे की आशंका जताई जा रही है कि तीनों युवक किसी ट्रेन की चपेट में आए होंगे। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर सपोटरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस जांच में जुटी

सपोटरा DSP हरिराम मीणा और नारौली डांग चौकी प्रभारी अवजीत कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल, तीनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को सपोटरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। यह दुखद घटना नीमोदा स्टेशन के मोरेल पुल के पास हुई।

Scroll to Top