Kotkasim में भीषण सड़क दुर्घटना, ओवरटेक के प्रयास में बस और पिकअप की टक्कर, कई घायल

Kotkasim। अलवर जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिलाओं से भरी बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को अलवर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

यह हादसा कोटकासिम-खुशखेड़ा मार्ग पर उस समय हुआ जब एक फैक्ट्री कर्मचारियों से भरी बस और एक पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पिकअप चालक अमरदीप ने बताया कि वह हरियाणा के पलवल से सब्जी खाली कर वापस लौट रहे थे और ओवरटेक करने के प्रयास में यह टक्कर हुई। पिकअप में सवार रिंकू ने बताया कि हादसे के वक्त उन्हें नींद आ गई थी और जब आंख खुली तो वे अस्पताल में थे।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जो बस में सवार थीं। ये महिलाएं खैरथल से खुशखेड़ा की एक फैक्ट्री में काम करने जा रही थीं। बस में करीब 50 महिलाएं सवार थीं।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Scroll to Top