Rajasthan: धौलपुर में पार्वती नदी में डूबने से एक युवक की मौत, दूसरा लापता

Rajasthan: धौलपुर जिले के कौलारी थाना इलाके में पार्वती नदी में नहाते समय दो युवकों के डूबने की घटना सामने आई है। 6 युवक सखवारा रपट पर बने एनीकट में नहाने गए थे, जिनमें से दो युवक गहरे पानी में चले गए। इस हादसे में दिलीप पुत्र गजाधर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे युवक योगेश पुत्र शिव सिंह की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा की जा रही है।

पुलिस और एसडीआरएफ की कार्रवाई

कौलारी थाना प्रभारी भंवर सिंह कर्दम ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मनिया सीएससी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, लापता युवक की तलाश जारी है।

नदी का हाल

आपको बता दें कि हाल ही में आँगई बांध से पानी छोड़े जाने के बाद पार्वती नदी उफान पर चल रही है, जिससे नदी के जलस्तर में वृद्धि हो गई है।

और पढ़ें

Exit mobile version