Rajasthan: ‘नाथद्वारा’ वन विभाग की टीम ने दुर्लभ प्रजाति के उल्लू का सफल रेस्क्यू किया

Rajasthan: नाथद्वारा के न्यायालय परिसर में एक दुर्लभ प्रजाति का उल्लू पानी के होद में फंस गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उल्लू का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया और उसे फिर से आजाद कर दिया।

इस घटना की जानकारी लोक अभियोजक संतोष सनाढ्य ने वन विभाग के रेंजर देवेंद्र पुरोहित को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई की। इस रेस्क्यू अभियान के दौरान पीपी अधिवक्ता संतोष सनाढ्य, अधिवक्ता सौरभ वसिष्ठ, अन्य अधिवक्ता और वन विभाग की टीम भी मौजूद रही।

और पढ़ें

Exit mobile version