Rajasthan News: रानोली कस्बे में पादरी गैंग के नकाबपोश बदमाशों ने किया ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

Rajasthan News: सीकर जिले के रानोली कस्बे के मुख्य बाजार में पादरी गैंग के नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इस वारदात को सीसीटीवी कैमरों ने कैद कर लिया। घटना देर रात करीब 2:30 बजे की है जब पांच नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर शटर तोड़ना शुरू किया। शटर की आवाज सुनकर मार्केट का चौकीदार मौके पर पहुंचा और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने चौकीदार को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

हां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Rajasthan News: घायल चौकीदार को सीकर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पैदल ही रानोली की रेलवे लाइन की ओर भाग गए थे। सुरक्षा गार्ड के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

Rajasthan News

Rajasthan News: सीसीटीवी फुटेज में करीब पांच नकाबपोश बदमाश स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। तीन बदमाश दुकान का शटर तोड़ते हुए दिखे, जबकि अन्य बदमाशों के हाथों में डंडे और अन्य हथियार थे। पुलिस अब घटना स्थल सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पादरी गैंग के नकाबपोश बदमाशों का इलाके में सक्रिय होना चिंताजनक है। स्थानीय लोग और व्यापारी इस घटना से डरे हुए हैं और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल घायल सुरक्षा गार्ड का सीकर के एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस वारदात के पीछे के अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है

और पढ़ें

Scroll to Top