Rajasthan: जयपुर में बदमाशों का हुड़दंग! पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट कर हुए फरार

Rajasthan: जयपुर में अक्षय पात्र के पास बदमाशों ने आतंक मचा दिया। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर गाड़ी और बाइक में तोड़फोड़ की, साथ ही गाड़ी चालक राहुल के साथ मारपीट की। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश पुलिस के आने से पहले फरार हो गए।

पुलिस अब घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और उन्हें पकड़ा जा सके।

और पढ़ें

Exit mobile version