Rajasthan News: कोटा में लाखों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर भूमाफिया गिरफ्तार

Rajasthan News: कोटा पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले शातिर भूमाफिया अखिलेश नागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बारां के अंता का निवासी है और कोटा के बोरखेड़ा इलाके में निवास करता है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पांच मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार था।

अखिलेश नागर पर आरोप है कि उसने 13 लाख रुपए में एक व्यक्ति को प्लॉट बेचा, लेकिन न तो कब्जा दिया और न ही पैसे लौटाए। इस धोखाधड़ी की घटना के बाद वह फरार हो गया था। पीड़ित कमलेश कुमार ने नवंबर 2023 में इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Rajasthan News: पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की और आरोपी भूमाफिया को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, उद्योगनगर थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Scroll to Top