Business Success Story: Dilip Piramal की सफलता की कहानी, कैसे बनी VIP Industries भारत की सबसे बड़ी लगेज निर्माता कंपनी

भारत में उद्यमिता का विस्तार तेजी से हो रहा है, और इसी के चलते देश के कई उद्योगपति अपने साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा नाम जुड़ा है, जो अंबानी परिवार से तो ताल्लुक रखता है, लेकिन ज्यादातर लोगों की नज़रों से दूर रहकर उसने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह व्यक्ति हैं Dilip Piramal, जिन्होंने VIP Industries को भारत की सबसे बड़ी लगेज निर्माता कंपनी के रूप में स्थापित किया है।

Dilip Piramal का करियर:

Dilip Piramal का जन्म 2 नवंबर 1949 को मुंबई के एक समृद्ध परिवार में हुआ था। उन्होंने 1970 में सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स से बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की। अपने परिवार के व्यवसाय में उन्होंने मोरारजी मिल्स के डायरेक्टर के रूप में 1970 में शुरुआत की।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

Dilip Piramal का साम्राज्य:

कुछ समय बाद, दिलीप पिरामल को ब्लो प्लास्ट के डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया। ब्लो प्लास्ट ही VIP का पेरेंट कंपनी है। दिलीप पिरामल, जो पहले से ही एक संपन्न परिवार से आते थे, ने बिना किसी कठिनाई के व्यापार जगत में प्रवेश किया, लेकिन उन्होंने अपना खुद का वेंचर शुरू करने का निर्णय लिया। दिलीप ने VIP Industries की नींव रखी, जो आज भारत की सबसे बड़ी लगेज निर्माता कंपनी बन चुकी है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

Dilip Piramal के भाई अजय पिरामल पिरामल ग्रुप के प्रमुख हैं, और उनके भतीजे की शादी मुकेश अंबानी की बेटी इशा अंबानी से हुई है। दिलीप पिरामल ने परिवार के कपड़ा व्यवसाय से अलग हटकर VIP Industries की स्थापना की। उन्होंने भारत में चार-पहिया लगेज बैग तकनीक की शुरुआत की, जिसे पहली बार उनके ब्रांड स्काईबैग्स में इस्तेमाल किया गया। नासिक में एक छोटी मिल से शुरू हुई यह कंपनी आज 6368 करोड़ रुपये की कंपनी बन गई है, जिसके 8000 रिटेल स्टोर्स हैं और यह 50 देशों में अपने उत्पाद बेचती है।

और पढ़ें

Share This Article
Exit mobile version