Madhya Pradesh: नीमच में बैंक लूट के दौरान फायरिंग, सुरक्षा गार्ड और महिला घायल

Madhya Pradesh: नीमच के जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम चीताखेड़ा में आज एक बड़ी बैंक लूट की घटना सामने आई है। यहां नकाबपोश बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

यहां हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

घटना के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड और एक महिला घायल हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बैंक के बाहर बाइक पर बैठे दो बदमाशों ने पहले घात लगाकर इंतजार किया और फिर बैंक में घुसकर लूट करने लगे। भागते समय उन्होंने फायरिंग की, जिसमें मांगीबाई नामक महिला के पैर में गोली लगी, और बैंक के सुरक्षा गार्ड बंशी के भी पैर में गोली लगी।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Video-2024-09-18-at-1.55.57-PM.mp4

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन और अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बदमाशों ने बैंक से कितनी राशि लूटी है।

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें Hindi States पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट hindistates.com पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरें

Exit mobile version