Chhatarpur: खूबसूरत बच्चे की चाहत में महिला देवर के साथ भागी, पति को दी सुसाइड की धमकी

Chhatarpur: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने देवर के साथ इसलिए भाग गई क्योंकि उसे सुंदर बच्चे पैदा करने की चाहत थी। महिला का कहना है कि उसका देवर हैंडसम है और वह उससे बच्चा चाहती है। वहीं, पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे सुसाइड करने की धमकी दे रही है और परेशान कर रही है।

पति ने एसपी से लगाई मदद की गुहार

28 साल के राजेंद्र कुशवाहा ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी मीना कुशवाहा 10 साल की शादी के बाद देवर के साथ भाग गई है। पत्नी ने खुद की जान देने की धमकी दी है, जिससे पूरा परिवार चिंतित है। पति ने कहा कि उसकी पत्नी अब अपने देवर के साथ रहना चाहती है और उसे अपने परिवार से कोई संबंध नहीं रखना है।

यहां हमारे ट्विटर से जुड़ें

सास ने रोकने की कोशिश की, फिर भी भागे

परिवार के अनुसार, महिला ने अपने देवर से शारीरिक संबंध बना लिए थे, जिसे लेकर सास ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों भाग गए। पति ने बताया कि उसने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का भी सहारा लिया, लेकिन पत्नी ने साथ में रहने से साफ इनकार कर दिया।

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की शिकायत

Chhatarpur: एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Exit mobile version