MP News: छिंदवाड़ा में बीच चौराहे दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, एक की हत्या, घटना का वीडियो आया सामने

MP News: छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके फवारा चौक पर बीती रात दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले गया। इस विवाद में एक अधेड़ व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर लात, घूंसे और लाठियां चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के बीच हुए इस खूनी संघर्ष से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि इस विवाद का कोई बड़ा कारण नहीं था। दोनों ही पक्ष शहर में कचरा बिनने का काम करते थे और बीती रात शराब के नशे में मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियां बरसाने लगे। इस हिंसक झड़प में एक अधेड़ व्यक्ति की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/2608zmp_betul_viral_r_v16.mp4

फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Exit mobile version