MP News: लव जिहाद के मामले में छिंदवाड़ा में दुष्कर्म आरोपी नफीस के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई

MP News: छिंदवाड़ा जिले के चांद थाना क्षेत्र में लव जिहाद से जुड़े दुष्कर्म के मामले में आरोपी मोहम्मद नफीस के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन ने आज यह कार्रवाई शुरू की, जिसमें आरोपी के मकान को तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप रघुवंशी ने मामले की जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को दी थी। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद जिला प्रशासन ने आज बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया।

https://hindistates.com/wp-content/uploads/2024/08/333333333.mp4

हालांकि, यह घटना कुछ समय पुरानी है और दुष्कर्म का आरोपी नफीस पहले से ही जेल में है। प्रशासन का दावा है कि नफीस का मकान शासकीय भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था, जिसके चलते इसे तोड़ा गया। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है, और इसे प्रशासन की सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें

Share This Article
मैं सुमित कुमार एक पत्रकार हूं जो सभी राज्यों की स्थानीय खबरों को कवर करता हूं। मेरे द्वारा रिपोर्ट की गई खबरें समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों और घटनाओं को उजागर करती हैं, जिससे जनता को सही और सटीक जानकारी मिलती है। मुझे पत्रकारिता के माध्यम से लोगों की आवाज बनना और उनके मुद्दों को मुख्यधारा में लाना पसंद है।
Exit mobile version