Madhya Pradesh: जबलपुर में खेत में मिली लापता युवक की लाश, सिर पर मिले चोटों के निशान; हत्या या आत्महत्या?

Madhya Pradesh: ‘जबलपुर’ तिलवारा क्षेत्र के एक खेत में लापता युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नारायणपुर इलाके के रोहित सतनामी के रूप में हुई है, जो रात में अपने घर से निकला था और उसके बाद से लापता था। तिलवारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक के सिर में चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या का संदेह पैदा हो रहा है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों ने बताया कि रात में घर से निकलने के बाद उन्हें सूचना मिली कि युवक की लाश खेत में पड़ी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें

Exit mobile version